केंद्र सरकार की ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त चेतावनी, बैन सामग्री पर रोक जरूरी
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के अश्लील टिप्पणियों का मामला जैसे ही तूल पकड़ा, केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई। केंद्र ने अब सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता और अश्लील चुटकुलों को लेकर उठे विवाद के बीच सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
OTT प्लेटफॉर्म को केंद्र की चेतावनी
सख्ती दिखाते हुए केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को कानून द्वारा बैन सामग्री प्रसारित करने के खिलाफ चेतावनी दी है। ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म और स्व-नियामक निकायों को जारी की गई सलाह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें सामग्री प्रकाशित करते समय आईटी नियम-2021 के तहत निर्धारित आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। इसी के साथ सामग्री को साझा करने से पहले एज वेरिफिकेशन का सख्त पालन भी शामिल है।
तो होगी सख्त कार्रवाई
सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के स्व-नियामक निकायों को प्लेटफॉर्म द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उचित सक्रिय कार्रवाई करने को भी कहा है। मंत्रालय ने कहा कि उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के कुछ प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित अश्लील, पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री के कथित प्रसार के संबंध में संसद सदस्यों, वैधानिक संगठनों और सार्वजनिक शिकायतों से शिकायतें मिली हैं।
केंद्र ने अपने नोटिस में कहा,
ओटीटी प्लेटफॉर्म सामग्री प्रकाशित करते समय लागू कानूनों के विभिन्न प्रावधानों और आईटी नियम 2021 के तहत निर्धारित आचार संहिता का पालन करें, जिसमें आचार संहिता के तहत निर्धारित सामग्री के आयु-आधारित वर्गीकरण का कड़ाई से पालन करना शामिल है।
इसमें कहा गया है कि अगर सामग्री में कुछ ऐसा है जो बच्चों के लिए सही नहीं है, तो ऐसी सामग्री तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए इसे 'ए' रेटेड सामग्री टैग करना चाहिए। वहीं, इस सिस्टम को लागू करने और उचित सावधानी बरतना आवश्यक है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
बता दें कि केंद्र का ये परामर्श सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामग्री पर कंट्रोल का सुझाव देने के मद्देनजर भी आया है। शीर्ष अदालत ने YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम अश्लील सामग्री चलने की बात कही और कहा कि इसमें कानून की कोई रोक नहीं दिख रही है।
प्राइवेट स्कूलों की चमक के पीछे छिपी हकीकत, सरकारी स्कूल क्यों पिछड़ रहे
मुंबई टी20 लीग कब से कब तक? सामने आया पूरा कार्यक्रम
कुकर में एक साथ बनाएं दाल-चावल, मिनटों में तैयार होगा खाना
पंजाब में दहशत: CM मान और मंत्री बिट्टू को उड़ाने की धमकी, स्कूल भी निशाने पर
Morena में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर जाम
उम्रकैद काट चुके युवक और मुस्लिम महिला जेलर की शादी बनी चर्चा का विषय
David Warner से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 24 जून को
बच्चों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला आया सामने
योजना के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड, महिलाओं को अलर्ट रहने की जरूरत
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के IPL प्लेऑफ खेलने पर सस्पेंस