केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 साल तक रोज एक पौधा लगाने का किया संकल्प
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पौधारोपण करते हुए 4 वर्ष का समय बीत गया. उन्होंने साल 2021 में पौधारोपण की शुरुआत की थी. वे रोज एक पौधा लगाते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री अक्सर सोशल मीडिया पर पौधारोपण की तस्वीर भी वायरल करते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 फरवरी 2021 को उन्होंने संकल्प लिया था कि रोज एक पौधा जरूर लगाएंगे. आज भी उनका अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि 4 सालों से लगातार में इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. यह अभियान महा अभियान बनता जा रहा है. जहां भी वह कार्यक्रम के दौरान पहुंचते हैं वहां लोग पौधारोपण की तैयारी पहले ही कर रखते हैं. इस प्रकार प्रतिदिन एक से ज्यादा पौधा लगाने का क्रम जारी है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए जब भी मौका मिले पौधारोपण जरूर करें ताकि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और शुद्ध वातावरण मिल सके.
जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर जरूर लगाए पेड़
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा कि यदि रोज पेड़ लगाना संभव नहीं हो तो अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर जरूर एक पेड़ लगाए, ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से मिट्टी का कटाव रुकता है, वहीं पानी का संरक्षण भी होता है. इसके अलावा पेड़ लगाने की और भी कई फायदे है.
एक पेड़ मां के नाम अभियान
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान चला कर इस महा अभियान को पवित्रता से जोड़ दिया है. लोगों द्वारा अपने पूर्वजों की याद में भी पौधे लगाए जा रहे हैं.
‘संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करेंगे’: अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
IPL 2026: पंजाब किंग्स के गेंदबाज पर भड़के पूर्व स्पिनर, कह दी बड़ी बात
शुभेंदु अधिकारी अकेले नहीं: इन बाहरी चेहरों पर भी BJP ने जताया CM के लिए भरोसा
ट्रंप का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन के बीच 3 दिन का युद्धविराम, 1000 कैदियों की अदला-बदली होगी
झारखंड में बंधक बनीं छत्तीसगढ़ की युवतियां, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
समुद्र में दर्दनाक घटना: होर्मुज के नजदीक भारतीय क्रू वाली नाव में लगी भीषण आग
‘पोरिबर्तन’ की असली परीक्षा शुरू: जानिए शुभेंदु सरकार के सामने सबसे बड़े मुद्दे
नेचुरल ग्लो पाना है तो बिना मेकअप अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
मां को खास महसूस कराने के लिए चुनें ये शानदार केक डिजाइन