NASA का खुलासा: पृथ्वी से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, किस शहर पर आएगा संकट?
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 40-90 मीटर के एक क्षुद्र ग्रह के पृथ्वी से टकराने की भविष्यवाणी की है. नासा का कहना है कि यह ग्रह 22 दिसंबर 2032 तक पृथ्वी के एक हिस्से से टकरा सकती है. नासा के मुताबिक यह ग्रह पृथ्वी के जिस हिस्से से टकराएगी, उसे पूरी तरह खत्म कर देगी. हालांकि, यह ग्रह पृथ्वी के किस हिस्से पर गिरने वाली है, वैज्ञानिक उसका पता लगा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक नासा के वैज्ञानिकों ने एक अलर्ट के बाद क्षुद्र ग्रह का पता लगाया है, जो 90 मीटर का है. कहा जा रहा है कि यह ग्रह जापान के हिरोशिमा में गिरे अमेरिकी बम से 500 गुना ज्यादा प्रभावशाली है.
कब तक टकराएगा यह क्षुद्र ग्रह?
वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर इस ग्रह के टकराने की संभावनाएं 3 प्रतिशत से ज्यादा है. आमतौर पर एक प्रतिशत से ज्यादा संभावनाओं को वैज्ञानिक गंभीरता से लेते हैं. ग्रह की रफ्तार देखकर कहा जा रहा है कि यह 2032 तक पृथ्वी से टकरा सकता है. हालांकि, अगर इसकी स्पीड में बढ़ोतरी होती है तो पहले भी यह ग्रह पृथ्वी पर गिर सकता है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस दिन यह ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, उस दिन इसकी स्पीड 40,000 मील प्रति घंटा हो सकती है.
हवा में होगा विस्फोट, शहर में मचेगी तबाही
नासा का कहना है कि यह ग्रह जब पृथ्वी के करीब पहुंचेगा, तब हवा में विस्फोट करेगा. विस्फोट की वजह से वहां की हवा जहरीली हो जाएगी. विस्फोट के कुछ वक्त बाद ही पूरे शहर में तबाही मच जाएगी. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह पृथ्वी के एक शहर को पूरी तरह से खत्म कर देगा.
हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इसके पृथ्वी से टकराने में वक्त है. तब तक इस ग्रह को शहर के समुंदर की तरफ मोड़ने का कोई न कोई तकनीक विकसित कर लिया जाएगा.
नासा और अन्य स्पेस एजेंसियों के वैज्ञानिक लगातार इस क्षुद्र ग्रह की मॉनिटरिंग में जुटे हैं. कहा जा रहा है कि यह ग्रह काफी सामान्य है और अन्य क्षुद्र ग्रह की तुलना में काफी छोटा भी है.
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है