भारत-बांग्लादेश मैच में दुबई की पिच की होगी अहम भूमिका, जानें कौन सा पक्ष होगा भारी
Ind vs Ban: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सफर का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखा जाए तो हाल फिलहाल में दुबई का यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है। T20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में भारत को इसी मैदान पर पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हार मिली थी और वह अपनी ही मेजबानी वाले विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया था।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अब माहौल बदल गया है। अब साल दूसरा है और रिपोर्ट की मानें तो दुबई में भारत को मिलने वाली पिच भी नई होगी। दुबई स्टेडियम में दो ऐसी फ्रेश पिचें हैं, जिनका इस्तेमाल हाल फिलहाल में किसी भी मैच के लिए नहीं किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दुबई की पिच पहले की तरह धीमी नहीं रहेगी। पिचें थोड़ी तेज होंगी, जिससे स्पिनरों को फायदा मिलेगा। अगर स्पिनर थोड़ी तेज गेंद डालता है तो उसके लिए यह पिच स्वर्ग से कम नहीं है।
क्यों स्पिनरों के लिए स्वर्ग बना दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम?
अगर यह रिपोर्ट सही है तो यकीन मानिए रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर यहां विकेटों का अंबार लगा सकते हैं। संभव है टीम इंडिया के सिलेक्टरों ने इसी वजह से 5 स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाजों के लिए भी काफी मौका है, लेकिन बल्लेबाज अगर नजर जमा ले तो रन भी बनेंगे। इसलिए जो भी टीम गेंदबाजी करेगी उसकी पूरी कोशिश होगी कि सामने वाली टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर अधिक देर तक नहीं टिके।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े रिकॉर्ड
- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर हाई स्कोर: 355/5, इंग्लैंड vs पाकिस्तान.
- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर लोएस्ट स्कोर: 91/10, नामीबिया vs यूएई.
- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर सबसे बड़ी जीत (रन): 162 रन, स्कॉटलैंड vs पीएनज.
- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर सबसे छोटी जीत (रन): 2 रन, साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान.
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार