कड़ी मेहनत के बाद भी फ्लॉप हुई पहली फिल्म, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
सिनेमा जगत में बिना गॉडफादर के कलाकारों को पहली फिल्म पाने के लिए सालों संघर्ष करना पड़ता है। एक ऐसा ही अभिनेता था, जिसने एक्टिंग में डिग्री हासिल करने के लिए न्यूयॉर्क से पढ़ाई की और उसे लगा कि डिग्री मिलते ही बॉलीवुड में उसके लिए दरवाजा खुल जाएगा, लेकिन उसे पहली फिल्म पाने में 15 साल लग गए। यह हैं लैला मजनू से डेब्यू करने वाले अभिनेता अविनाश तिवारी।
अविनाश तिवारी ने साल 2018 में साजिद अली के निर्देशन में बनी फिल्म लैला मजनू से डेब्यू किया था। इस फिल्म को पाने में अभिनेता को 15 साल लग गए थे। हालांकि, 7 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। उस वक्त भले ही इसे ज्यादा पसंद न किया गया हो, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इसे खूब सराहा गया था। हाल ही में, अविनाश तिवारी ने अपने संघर्ष पर बात की है।
न्यूयॉर्क से डिग्री लेने के बाद भी नहीं मिली फिल्म
अविनाश तिवारी ने रिपोर्टर के साथ बातचीत में करियर के शुरुआती संघर्ष के बारे में कहा, "मैंने एक्टिंग में पढ़ाई करने का फैसला किया और ट्रेनिंग के लिए न्यूयॉर्क गया। मैं वापस आया और मैंने सोचा कि मैं इसके लिए तैयार हूं। डिग्री के बाद काम मिलता है और ये 2007 की बात है, मैंने सोचा था कि मेरे लिए रेड कार्पेट बिछा होगा, लेकिन कोई नहीं आया। मुझे ये भी नहीं पता था कि कहां जाऊं।"
कूड़े में फेंक दिए जाते थे पोर्टफोलियो
अविनाश तिवारी ने आगे कहा, "न्यूयॉर्क में लोगों के पास पोर्टफोलियो होता था। किसी वजह से उन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया जाता था। इसलिए मैं डीवीडी बनाता था और फेमस स्टूडियो में जाकर उन्हें दिखाता था कि मैं स्क्रीन पर कैसा दिखता हूं। फिल्में वही थीं जो मैं करना चाहता था, लेकिन वे बहुत दूर की बात लगती थीं।"
3 दिन में ही थिएटर से हटी पहली फिल्म
अविनाश तिवारी ने कहा, "मुझे सिर्फ एक फिल्म (लैला मजनू) पाने में 15 साल लग गए। मैं थक गया था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि इसके बाद क्या करना है। मैंने फिल्म पर तीन साल तक काम किया और तीन दिन के अंदर ही इसे सिनेमाघरों से हटा दिया गया। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। ‘क्या मुझे एक और फिल्म के लिए कोशिश करनी चाहिए?’ तब आपको एहसास होता है कि यह एक खेल है।" बता दें कि 2024 में लैला मजनू को थिएटर्स में री-रिलीज किया गया था जो 12 करोड़ कमाकर हिट हुई थी।
अविनाश तिवारी इन दिनों फिल्म द मेहता ब्वॉयज में नजर आ रहे हैं जिसमें बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार