मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का मिलता है सकारात्मक परिणाम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। उन्होंने पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजकों बधाई दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है। उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरे पूज्य पिता जी के कारण ही इस गांव का नाम प्रदेश में था तथा मेरी पहचान भी उन्हीं के कारण थी। उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास हम करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता जी की कार्यशैली की सुगंध हर जगह फैली थी आज भी उनके पुण्य प्रताप का ही फल मिल रहा है। उन्होंने आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि हरसंभव सहयोग रहेगा। शुक्ल ने रोमांचक मैच की खुले दिल से प्रशंसा भी की।
उप मुख्यमंत्री ने विजेता आर.एन. क्लब तमरी टीम को चालीस हजार रूपये पुरस्कार राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की, उप विजेता डीसीए क्लब ढ़ेरा को तीस हजार रूपये व उप विजेता ट्राफी प्रदान की। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’