आलिया भट्ट का जलवा, इंस्टाग्राम पर बनीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एक्ट्रेस इंफ्लूएंसर
आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग और अपने दम पर फिल्मों को सुपरहिट बनाकर खुद को हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया है. आलिया अब डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं और डायरेक्टर्स भी उनपर आंख बंद करके भरोसा करने लगे हैं. जल्द ही आलिया अपने दम पर बड़ी-बड़ी फिल्में भी करती हुई नजर आने वाली हैं. इसी बीच आलिया भट्ट का एक बार फिर से ग्लोबल लेवल पर जादू चल गया है. आलिया भट्ट दुनिया भर में इंस्टाग्राम पर सबसे प्रभावशाली सिनेमा और एक्टर इंफ्लूएंसर के तौर पर दूसरे नंबर पर आ चुकी हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक पावरहाउस के रूप में अपनी पॉजिशन मजबूत करते हुए ड्वेन जॉनसन और अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज जैसी इंटरनेशनल आइकन को पीछे छोड़ दिया है. तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ, आलिया ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस, ब्रांड कोलैबोरेशन और सोशल मीडिया प्रेजेंस के जरिए से दर्शकों को बांधे रखा. फिल्म के अलावा भी उनका इम्पैक्ट बाकी फील्ड में भी है, जिसमें फैशन और डिजिटल इंगेजमेंट भी शामिल है.
आलिया भट्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में नंबर 1 की पॉजिशन पर जेंडाया हैं और ठीक उनसे पीछे आलिया भट्ट का नाम है. लेकिन आलिया इस लिस्ट में रैंक 2 पर आने वाली पहली इंडियन सेलिब्रेटी बन चुकी हैं. आलिया के 85 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं. आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. प्रमोशन ब्रांड से लेकर अपनी निजी जिंदगी की जानकारी भी आलिया सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती हैं.
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’