महाकुंभ में जाम से बचने के लिए सीएम का सख्त निर्देश, अधिकारियों को फील्ड पर मौजूद रहना जरूरी
मुख्यमंत्री| योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद वाराणसी और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैफिक जाम में फंसने का संज्ञान लेते हुए कहा कि कहीं भी जाम की स्थिति होने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दरअसल, महाकुंभ के पलट प्रवाह से अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बृहस्पतिवार को भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सबसे बुरा हाल अयोध्या का रहा। बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। हालात नियंत्रण करने के लिए जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जाने लगा। गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा।
इसका संज्ञान लेकर सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़क पर उतरें। प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे। इसकी हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा, वहां के अधिकारियों के जवाबदेही तय होगी। बता दें कि इससे पहले सीएम के सख्त रुख के बाद अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था, जिससे हर जगह जाम खत्म कराने में सफलता मिली थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर जाम के हालात बनने से लोगों को खासी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’