सेक्स रैकेट से जुड़े तीन और सप्लायर गिरफ्तार, एक बार में मिलता था हजारो रुपये कमीशन
देह व्यापार गिरोह के 26 दलालो में से 18 गिरफ्तार, आधा दर्जन है रिमांड पर
दूसरे शहरों की लड़कियों को बुलाते थे भोपाल, फोटो वाट्सएप पर भेजकर करते थे डीलिंग
भोपाल। भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने शहर में फैले देह व्यापार के धंधे में लिप्त 26 दलालों की पहचान की है। इनमें से पुलिस ने 18 को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में हाल ही में गिरफ्तार तीन आरोपी निधि अग्रवाल, मकबूल अली और अर्जुन पटेल को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर उनका नेटवर्क खंगालने के लिये 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने पूजा ठाकुर उर्फ डिंपी, कुल्दीप उर्फ कुणाल और नवेद को कोर्ट में पश कर रिमांड पर लिया था। पुलिस सभी आरोपियों का आमना सामना कराते हुए उनके नेटवर्क के तार खंगालेगी।
गौरतलब है की अशोका गार्डन थाना इलाके से 2 साल पहले लापता हुई 15 साल की किशोरी को पुलिस ने अशोकनगर से 25 जनवरी को बरामद किया था। नाबालिग पीड़िता के बयानो से शहर में फैले देह व्यापार सहित हृयुमन ट्रैफिकिंग का खुलासा हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि, आरोपी आशुतोष और महक के जरिए उसका सौदा हुआ था। इस मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों में पति और पत्नी सहित शोभाराम, ऑटो चालक सलमान शामिल था।
पुलिस जॉच में सामने आया की सलमान स्टेशन के आस-पास भटकती नाबालिग को निशाना बनाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और मदद के बहाने उन्हें महक और आशुतोष को सौंप दिया। पति और पत्नी ने उसे शोभाराम के जरिये अशोक नगर में दो लाख रुपए में बेच दिया था। आरोपी दंपती ने पूछताछ में सेक्स रैकेट संचालन करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद अशोका गार्डन पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 26 दलालों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों ने रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में खुलासा किया की वो दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को भोपाल बुलाकर उनके रहने का इंतजाम करने सहित उनके लिये ग्राहक तलाशते थे। कॉल गर्ल उपलब्ध कराने और रेट की पूरी डीलिंग वॉट्सऐप पर होती थी। फोटो भेजकर लड़कियों के सिलेक्ट होने के बाद ग्राहक से प्रति रात 20-30 हजार रुपए तक रकम ली जाती और लड़कियों को 8 से 10 हजार रुपए तक कमीशन दिया जाता था। ग्राहकों के ठिकाने तक लड़कियों को लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी भी दलालों की होती थी, इसके ऐवज में उन्हें भी मोटा कमीशन मिलता था। आरोपियों के मोबाइल फोन से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई जिलों की ढाई सौ से ज्यादा युवतियों के फोटो मिले हैं। गिरोह का सरगना आशुतोष वाजपेयी और महक यादव को पुलिस ने 26 जनवरी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह दोनो मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बंद हैं। इससे पहले दोनों शाहपुरा इलाके में बाबड़िया कलां स्थित होटल के स्क्वायर में 17 अप्रैल 2024 को हुई एक कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं। हरियाणा की रहने वाली 27 वर्षीय युवती होटल के स्क्वायर में ग्राहक रितुल उर्फ राहुल पांडेय के पास गई थी। यहां नशे में धुत आरोपी ने लड़की के साथ रिलेशन बनाते समय अनैतिक डिंमाड की लड़की ने जब इंकार किया तब आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी रितुल उर्फ राहुल पांडेय ने पुलिस को बताया था की युवती कॉल गर्ल थी। होटल के पूर्व कर्मचारी सागर के संपर्क में रहती थी। सागर के माध्यम से ही उसने युवती को होटल में बुलाया था। मृतका महक यादव के गिरोह से जुड़ी थी।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’