भीषड़ सड़क हादसा: इंदौर ट्रैवलर-टैंकर में जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत,17 घायल
मानपुर/इंदौर: इंदौर के पास मानपुर के भैरव घाट पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा एक ट्रैवलर और टैंकर के बीच हुआ। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से दो कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद एक टैंकर से जा टकराया। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिलाओं की भी जान चली गई। वाहन में सवार सभी यात्री कर्नाटक के हैं। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा मानपुर के भैरव घाट पर हुआ। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनों महू क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायलों में सविता पत्नी तुकाराम, सुभाष रैन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पत्नी फकीरा, मालती पत्नी कृष्णा, सुनीता पत्नी श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांग्ला वडियप्पा समेत अन्य शामिल हैं।
वाहन की गति पर नहीं हो सका नियंत्रण
मौजूद लोगो ने बताया कि ट्रैवलर वाहन की गति काफी तेज थी। इस पर नियंत्रण नहीं हो सका और बाइक को टक्कर मारने के बाद यह टैंकर में जा घुसा। वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं