तीनों खान एक साथ आए नजर, फैंस ने कहा- ये पल कैमरे में कैद करना जरूरी
बहुत कम ही मौके होते हैं, जब शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान को उनके फैंस कहीं एक साथ देख पाते हैं। इससे पहले ये तीनों खान अंबानी के घर पर हो रही शादी में एक साथ मंच पर डांस करते हुए दिखे थे।
इस वजह से साथ आए तीनों खान
7 फरवरी को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की पहली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आ रही है, जिसका नाम ‘लवयापा’ है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ये तीनों खान एक जगह पर पहुंचे, जहां उन्होंने आमिर खान के बेटे जुनैद का उत्साहवर्धन किया। शाहरुख खान गाड़ी से उतरते ही आमिर खान को गले लगते हुए दिखते हैं, वहीं सलमान खान भी आमिर खान के साथ फोटो खिंचाते दिख रहे हैं। हालांकि ये तीनों खान किसी भी पल एक साथ नहीं दिखे।
तीनों खान के एक जगह पहुंचते ही सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगते हैं। इसपर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने आमिर और सलमान का वीडियो पोस्ट किया तो उसपर एक यूजर कमेंट करता है, अमर-प्रेम, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, एक सलमान भाई हैं, जिनसे हर कोई रिश्ता बना कर रखता है। आमिर खान और शाहरूख खान के वीडियो पर भी लोग प्रतिक्रियाएं देते हैं, जहां एक यूजर लिखता है, बहुत समय बाद इन दोनों को एक साथ देखा, वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, मैंने तो शाहरुख और आमिर खान का स्क्रीनशॉट ले लिया है।
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण