चरित्र शंका के चलते पत्नी की निर्मम हत्या
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर 10 माह की बच्ची को लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मझगांव के जंगल में की गई, जहां आरोपी अपनी बच्ची के साथ छिपा हुआ था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ है। थाना कोटा में 15 जनवरी 2025 को फागुन सिंह धनुवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा, मैकू धनुवार, छेरछेरा त्यौहार की रात (13-14 जनवरी) अपनी पत्नी समुद्री बाई के चरित्र पर शंका करते हुए तेंदू के डंडे से सिर और पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपनी 10 माह की बेटी सुमित्रा धनुवार को लेकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आज 21 जनवरी 2025 को सूचना मिली कि आरोपी मझगांव के जंगल में बच्ची के साथ छिपा हुआ है। थाना प्रभारी राज सिंह के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम और ग्रामीणों ने मिलकर जंगल में छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तेंदू के डंडे को भी जब्त कर लिया। इस जटिल और संवेदनशील मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी राज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ओंकार बंजारे, हेमंत पाटले, आरक्षक भोप सिंह साहू और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी मैकू धनुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह घटना समाज में कानून-व्यवस्था की शक्ति और पुलिस की तत्परता का प्रतीक है। यह घटना एक कड़वी सच्चाई को सामने लाती है कि पारिवारिक रिश्तों में विश्वास और संवाद की कमी ऐसी भयानक घटनाओं का कारण बन सकती है। समाज में जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने की जरूरत है।
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव