हाथियों को जंगल में रखने मप्र में असम मॉडल होगा लागू
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में हाथियों को जंगल में रखने के लिए असम के हाथियों से जुड़ी एक सफल कहानी का जिक्र किया। साथ ही मध्य प्रदेश में नए बने रातापानी टाइगर रिजर्व का भी उल्लेख किया। इस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में हाथियों को लेकर किए गए सफल प्रयोग का जिक्र किया, जिसमें जंगल में खाने के लिए घास उगाई गई ताकि हाथी गांव में जाकर किसी को परेशान न करें। मुख्यमंत्री कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इस तरह का प्रबंधन करेंगे, ताकि जंगली हाथी जंगल में ही रहे और बाहर आकर किसी को कोई नुकसान न पहुंचाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में हाथियों को लेकर बताया कि हाथी बंधु नामक टीम ने मिलकर 800 बीघा बंजर भूमि पर नेपियर घास उगाई, जिससे हाथियों ने गांवों की ओर आना कम कर दिया और खेतों को बर्बाद होने से बचाया। इससे 100 गांवों को राहत मिली, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल को लेकर राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक नया टाइगर रिजर्व मिलना, हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल वह राजधानी बनी है, जहां मनुष्य और बाघों की सहअस्तित्व की भावना है-दिन में मनुष्य और रात में बाघ घूमा करते हैं। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हाल के समय में देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं, जिनमें से एक मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व और दूसरा छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट