शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी, अब 1 साल की होगी B.Ed, जानें नए नियम
भोपाल: शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। 10 साल बाद बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बीएड अब एक साल में पूरी होगी। चार साल का ग्रेजुएशन करने वाले भी इसे कर सकेंगे। एनसीटीई ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है। एक साल की बीएड 2014 में बंद कर दी गई थी। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए दो साल का विशेष बीएड कोर्स पहले ही बंद किया जा चुका है। अब दो साल की बीएड को बंद करने की योजना है। एनसीटीई ने 2024 से दो साल के बीएड कोर्स को मान्यता देना बंद कर दिया है। इसके 2030 तक पूरा होने की संभावना है।
कौन कर सकता है कोर्स
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ग्रेजुएशन में 4 साल का बीएड कोर्स शुरू किया गया है। लेकिन 4 साल का ग्रेजुएशन या पीजी डिग्री वाले ही एक साल के बीएड कोर्स के लिए पात्र होंगे। 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में छात्र अपनी पसंद के विषय में बी.एड. करते हैं। अब ITEP में योग शिक्षा, शारीरिक, संस्कृत, प्रदर्शन कला शिक्षा जैसी स्ट्रीम भी शामिल होंगी। ITEP 4 वर्षीय दोहरी एकीकृत स्नातक डिग्री कोर्स है। यह डिग्री BA-B.Ed, B.Com-B.Ed, B.Sc-B.Ed में दी जाती है।
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन
West Bengal में नए चेहरे को मिल सकती है कमान, Himanta Biswa Sarma की Assam में फिर ताजपोशी तय?
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं
बंगाल जीत पर ट्रंप का संदेश, मोदी को दी बधाई, जानिए पूरा बयान
‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी का नया अवतार, डांस फ्लोर पर दिखाएंगे जबरदस्त मूव्स