जेठानी से मामूली विवाद के बाद देवरानी ने फंदा बना खूंटी से लटकी
वाराणसी,। यूपी के वाराणसी में जेठानी से झगड़ने के बाद देवरानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन शिकायत मिलने के बाद पीआरबी की टीम ने 4 से 5 मिनट में ही वहां पहुंचकर फांसी के फंदे पर झूल रही महिला को तुरंत नीचे उतारा और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। रेस्क्यू के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के जेडी नगर कॉलोनी में भट्टाचार्य परिवार रहता है। रणवीर भट्टाचार्य की पत्नी रूपा भट्टाचार्य का अपनी जेठानी सुलेखा के साथ विवाद हो गया। इसके बाद मामूली कहासुनी के बाद रूपा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल-112 पुलिस की टीम चार से पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गई और बंद दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया जब काफी मिन्नत के बाद भी रूपा ने दरवाजा नहीं खोला तो बड़ी घटना की आशंका पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।
कमरे के अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। रूपा अपने दुपट्टे के सहारे खुटी से लटक रही थी। पुलिस जवान ने उसकी जान बचाने के लिए उसे पैरों को पकड़ लिया और परिजनों की मदद से नीचे उतारा। रुपा फंदा लगने से बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसके होश में ना आने पर पुलिस जवान ने उसे सीपीआर दिया तब रूपा होश में आ सकी। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं