महाकुंभ की व्यवस्था देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी को दी बधाई
प्रयागराज । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती मकर संक्रांति पर संगम स्नान करेंगी। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ की परंपरा सनातन संस्कृति का वैभव और भारत का दिग्दर्शन है। यहां पर मानव कल्याण के लिए संत तपस्या करते हैं। यह कुम्भनगरी मानव एवं राष्ट्र कल्याण की तपोभूमि है।
उन्होंने कहा कि धर्म-कर्म का काम आस्था से होता है इसलिए बिना प्रोटोकॉल के एक साधारण संत के रूप में मां गंगा की गोद में डुबकी लगाऊंगी। भाजपा महानगर प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि उमा भारती मंगलवार सुबह सरस्वती घाट से चलकर त्रिवेणी संगम के वीआईपी घाट पर मानवता एवं राष्ट्र कल्याण का संकल्प लेते हुए डुबकी लगाएंगी। स्नान के बाद आगे का कार्यक्रम जारी होगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन की जमकर तारीफ की। लिखा कि 1977 से मैंने प्रयागराज के महाकुम्भ में स्नान शुरू किया है। तब से लेकर इस महाकुम्भ तक यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था, सुरक्षा, सुविधा, प्रशासन एवं पुलिस का अतिविनम्र व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं