भंडारण शुल्क की वसूली नहीं हुई तो राज्य परिवहन जैसे डूब जाएगा कार्पोरेशन
भोपाल । मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन, विपणन संघ, नाफेड पर 2127 करोड़ रुपए भंडारण शुल्क बकाया है। राशि की वसूली न होने के कारण कार्पोरेशन के कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य प्रासंगिक व्यय में आ रही दिक्कत ने कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया है। उनका कहना है कि कार्पोरेशन 1958 से लगातार लाभ में चल रहा है, लेकिन 3 वर्ष से? वसूली न होने से निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कहीं कार्पोरेशन की स्थिति भी राज्य परिवहन निगम जैसी न हो जाए।
एमपी वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में फिजूल खर्ची तत्काल बंद करने, कार्पोरेशन में दो पद संभालने वाले कर्मचारियों को एक-एक पद देने की मांग की है। ताकि सभी अधिकारी ठीक से अपने काम पर ध्यान दे सकें और इस हड़बड़ी का असर कार्पोरेशन और कर्मचारियों पर न पड़े।
श्योपुर में TI-आरक्षक की प्रताड़ना से तंग युवक ने खाया जहर, ICU में भर्ती
कई दिनों से रची जा रही थी साजिश, चंद्रनाथ मर्डर केस में बड़े खुलासे
सुभेंदु के PA की हत्या में साजिशकर्ता गिरफ्तार, कई राज खुलने की उम्मीद
शुरुआती कारोबार में बाजार शांत, निवेशक वैश्विक संकेतों पर नजर टिकाए
दूल्हा हत्याकांड में बड़ा कदम, तीन आरोपियों पर घोषित होगा इनाम
पश्चिम बंगाल में तनाव चरम पर, चुनावी हिंसा में चार लोगों की मौत
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी तेज, हर की पैड़ी पर बनेंगे तीन अस्थायी रैंप
Bilaspur में बिजली गुल, पानी संकट से लोग परेशान
कोलकाता दौरे पर आज अमित शाह, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का कर सकते हैं ऐलान