मोहन यादव की कैबिनेट बैठक खत्म, किसान और नारी शक्ति पर विशेष जोर, युवाओं के लिए कई नई सौगात
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आज साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक हुई. जिसमे कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर चर्चा की गई. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसलों की जानकारी दी।
- यूनियन कार्बाइड के कचरे के मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए समय में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। छोटे संगठनों से संवाद स्थापित किया जाएगा और सभी को इस कचरे के बारे में प्रजेंटेशन दिया जाएगा, ताकि जो भी गलतफहमियाँ हैं, उन्हें दूर किया जा सके।
- भोपाल में 16वें वित्त आयोग की बैठक होने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
- गरीबी, युवा, किसान और नारी शक्ति को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की जाएगी।
- इस दिशा में तकनीकी शिक्षा, रोजगार विभाग, कौशल विकास विभाग और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर सभी समुदायों के युवाओं को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- किसानों की आय को दोगुना करने के लिए मछली उत्पादन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिसमें अच्छी नस्ल के पशुधन की खरीद को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
- सरकार किसानों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने में मदद करेगी।
- सरकार किसानों का दूध समय पर खरीदने और उसे सही जगह पहुंचाने के लिए स्रोत बढ़ाएगी।
- हम अगले पांच साल में 1500 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।
- हम प्रदेश के ब्रांड सांची को वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं